28 Mar 2024, 22:44:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश को 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप है आम बजट : नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:08AM | Updated Date: Jul 6 2019 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केन्द्रीय बजट 2019-20 को देश के समग्र विकास और हर वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह भारत को तीन साल के भीतर 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप है। नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की दूसरी पारी के पहले बजट की सराहना करते हुए कहा कि ‘बजट 2019' देश के समग्र विकास और हर वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित बजट है। उन्होंने कहा कि ‘बजट 2019' समाज के सभी वर्गों के कल्याण को समाहित करता हुआ एक सर्वांगीण बजट है जो मोदी के ‘न्यू इंडिया' की परिकल्पना को स्थापित और गतिशील करता है। यह ‘सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास' के मंत्र को और परिलक्षित करने वाला बजट है। यह देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, युवा एवं कल्याण के प्रति समर्पित बजट है।

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि बजट 2019 मोदी सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों से जारी आर्थिक सुधारों, रोजगार सृजन के नए आयामों, बुनियादी ढाँचे में सुधार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने का संकल्प लेने वाला बजट है। यह बजट 2022 तक 50 खरब डॉलर अर्थव्यवस्था का रोडमैप है जो भारत को विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनाने की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार द्वारा देश के गरीब, किसान और युवाओं के सपनों एवं आकाँक्षाओं को समर्पित इस सर्वस्पर्शी और सर्व-समावेशी बजट के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »