29 Mar 2024, 13:49:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बजट दिशाहीन, नया कुछ भी नहीं: कुलदीप राठौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:04AM | Updated Date: Jul 6 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के चालू वित्त वर्ष के बजट पर निराशा ब्यक्त करते हुए कहा है कि इसमें नया कुछ भी नही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बजट की न तो कोई दिशा है और न ही कोई दशा। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए इसमें कोई भी योजना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बजट में देश में ओद्योगिक विकास के लिए भी कोई ठोस योजना नहीं है।

उन्होंनें कहा कि बजट में विदेशी निवेश पर तो जोर दिया गया है पर देश की अपनी बाजार व्यबस्था को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है। राठौर के अनसुार भारतीय जनता पार्टी ने व्यापारियों से जीएसटी के सरलीकरण का वादा किया था पर इस बारे में भी बजट में कोई उल्लेख नहीं है। बजट में प्रदेश में रेल विस्तार को लेकर भी कुछ नहीं है। प्रदेश के लोगों को उम्मीद थी कि इस बार के बजट में हिमाचल को विशेष महत्व और आर्थिक पैकेज मिलेगा पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। प्रदेश से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के बाबजूद केंद्रीय बजट में प्रदेश की अनदेखी से प्रदेश कांग्रेस हैरान है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »