19 Apr 2024, 13:55:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजीव गांधी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी को मिली पेरोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 5:21PM | Updated Date: Jul 5 2019 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी नलिनी को 30 दिनों की पेरोल मिल गई है। एएनआई के अनुसार, मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी श्रीहरन को पेरोल दी। बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में मद्रास हाईकोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी की एक याचिका पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया था।
 
इस याचिका में अनुरोध किया गया था कि उसे अपनी बेटी की शादी के मद्देनजर छह महीने के साधारण अवकाश की उसकी याचिका पर दलील पेश करने के लिये व्यक्तिगत रूप से पक्ष रखने दिया जाए। नलिनी को राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी ठहराया गया था और मौत की सजा सुनाई गयी थी। बाद में सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया। इस मामले में छह अन्य लोग भी उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »