28 Mar 2024, 21:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पचास हजार श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 2:39AM | Updated Date: Jul 5 2019 2:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में स्वनिर्मित हिम शिवंिलग के दर्शन करने के लिए शुरू हुई वार्षिक यात्रा के पहले चार दिनों में महिलाओं और साधुओं समेत 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये। आधिकारिक प्रवक्ता ने आज बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी इस वार्षिक यात्रा के चौथे दिन गुरुवार शाम तक महिलाओं और साधुओं समेत 16789 श्रद्धालुओं ने स्वनिर्मित हिमलिंग के दर्शन किये। उन्होंने बताया कि ये यात्री और श्रद्धालु बालटाल और नूनवान पहलगाम आधार शिविर से अमरनाथ गुफा पहुंचे। दोनों ही मार्गों से यह यात्रा सुचारू रूप से जारी है। इसके साथ ही 15 अगस्त तक चलने वाले इस यात्रा में अबतक 50483 यात्रियों ने बाबा के दर्शन किये। इस बीच आंध्र प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु और हरियाणा के सेवादार की इस यात्रा के दौरान मौत हो गयी है। यात्रा अधिकारी ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से अब तक दो श्रद्धालुओं और एक सेवादार की मौत हो चुकी है। यह यात्रा 15 अगस्त (श्रावण पूर्णिमा) तक चलेगी। उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश के कट्टपा जिले के निवासी पी. शंकर अयन की पत्नी पेंड्लियोमारी (53) को यात्रा के दौरान बालटाल में दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा शिविर में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कमलपुर निवासी हीरेंद्र कुमार (30) यात्रा के दौरान बालटाल में अस्वस्थ महसूस होने पर उन्हें तत्काल एस के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भेजा गया जहां उनकी मौत हो गयी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »