25 Apr 2024, 11:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी बोले - मैं अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पार्टी जल्द चुने नया प्रेसिडेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 3:09PM | Updated Date: Jul 3 2019 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का परिणाम आए एक महीने से अधिक समय गुजर गया है। लेकिन अभी तक कांग्रेस में संकट खत्म लेने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने की बात पर अड़े हुए हैं और नया अध्यक्ष बनाने की लगातार मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि पार्टी में अतिशीघ्र ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना चाहिए, वह अब इस पद पर नहीं हैं।
 
इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी का नया अध्यक्ष एक महीने पहले ही चुना जाना चाहिए था। राहुल गांधी ने आगे कहा कि वह किसी भी कीमत पर इस्तीफा वापस लेने के मूड में नहीं हैं। जल्द से जल्द इस पद के लिए चुनाव होने चाहिए, मैं इस पद पर नहीं हूं। आपको बताते जाए कि 23 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश कर दी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »