29 Mar 2024, 12:02:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका का योगी सरकार पर हमला - हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 2:27PM | Updated Date: Jul 3 2019 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार यूपी सरकार पर हमलावर हैं। पिछले कुछ दिनों में प्रियंका ने यूपी सरकार और बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कई ट्वीट्स किए हैं। अब प्रियंका गांधी ने नए ट्वीट में लिखा है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के कारनामे चरम पर हैं और जनता पूछ रही है कि ऐसा क्यों है?
 
प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा कि यूपी सरकार के नेता प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर मेरे ट्वीट का कुछ भी झूठ मूठ जवाब दे दें लेकिन मगर पुरानी कहावत है 'हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या'। इससे पहले प्रियंका गांधी ने अनुदेशकों के मामले में यूपी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने 'हिन्दुस्तान' में छपी खबर पर ट्वीट करते हुए कहा था कि यूपी की बीजेपी सरकार अनुदेशकों के ऊपर अत्याचार किए जा रही है। 17,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान का वादा पूरा करना तो दूर अब उनके 8,470 रुपये मानदेय में से भी कटौती की जा रही है। क्या यूपी सरकार के पास इस धोखेबाजी का कोई जवाब है?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »