28 Mar 2024, 20:03:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिंदू अभिनेत्रियों को भी जायरा वसीम से सीख लेनी चाहिए : स्वामी चक्रपाणि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 12:32PM | Updated Date: Jul 3 2019 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री जायरा वसीम ने रविवार को अचानक फिल्म करियर को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया। उनका कहना है कि इसके कारण वह अपने धर्म से दूर जा रही थीं। अपने फेसबुक पेज पर विस्तार से लिखे एक पोस्ट में 18 वर्षीय अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपने अच्छे करियर को छोड़ने के लिए धार्मिक कारणों का हवाला दिया। जायरा का ये पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पोस्ट के एक दिन बाद यानी सोमवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जायरा का अकाउंट हैक हो गया था और उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने वाला पोस्ट हैकर ने किया है।
 
वहीं, अब इस मामले पर खुद जायरा की सफाई आ गई है। जायरा ने अपने ट्वीट के जरिए दो टूक कहा कि उनका कोई अकाउंट हैक नहीं हुआ है और वे अपने सोशल मीडिया को खुद हैंडल करती हैं। इस बीच अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने जायरा वसीम के फैसले की तारीफ करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया है और हिंदू अभिनेत्रियों को भी इससे सीख लेने की सलाह दी है।
 
स्वामी चक्रपाणि ने अपने ट्वीट में कहा, 'धार्मिक आस्था के लिए फिल्म अभिनेत्री जायरा द्वारा फिल्म से किनारा करना प्रसंसनीय,हिन्दू अभिनेत्रीयों को भी जायरा से लेंना चाहिए प्रेरणा-स्वामी चक्रपाणि महाराज-राष्ट्रीय अध्यक्ष-अखिल भारत हिन्दू महासभा।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »