19 Apr 2024, 21:38:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

खुशी के बीच बीजेपी के लिए आई बुरी खबर - इस महत्वपूर्ण सीट पर मिली हार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 12:30PM | Updated Date: May 23 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। बेशक एनडीए लोकसभा चुनाव में बहुमत मिलने की खुशी का जश्न मना रहा है लेकिन इस बीच भाजपा के लिए बुरी खबर है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई पणजी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार गुरुवार को पराजित हो गए हैं। भाजपा का इस सीट पर 1994 से कब्जा था। भाजपा के सिद्धार्थ कुंकोलेंकर को कांग्रेस के एंटानोसियो मोंसेरेट ने 1,758 वोटों से हरा दिया है। मोंसेरेट को 8,748 वोट मिले, जबकि कुंकोलेंकर को 6,990 वोट मिले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »