29 Mar 2024, 16:39:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल को दी शुभकामनाएं - चाहे कुछ भी हो, मैं तुम्हारे साथ हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 11:40AM | Updated Date: May 23 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने नतीजे आने से पहले शुभकामानाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, वो परिणामों की परवाह किए बिना उनके साथ रहेंगे, नतीजे कुछ भी हों वो उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने पत्नी प्रियका गांधी को बेहतर परिणामों की शुभकामना दी है। रॉबर्ट ने इस ट्वीट के साथ तीन तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ तस्वीर भी है।
 
रॉबर्ट वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, आर (राहुल) सब बढ़िया हो, चाहे कुछ भी हो जाए, हर कदम पर तुम्हारे साथ हूं… शुभकामनाएं! प्रियंका, सब बढ़िया-बढ़िया हो। इसके आगे वाड्रा ने अपने पोस्ट में मुस्कुराती हुई स्माइली और थम्स अप लगाया। उन्होंने एक और फोटो अपनी पोस्ट के साथ शेयर की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, “इस चुनौतीपूर्ण दिन राहुल, कांग्रेस के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को मेरी दिली शुभकामनाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »