18 Apr 2024, 20:38:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेरिस स्थित वायु सेना की राफेल टीम के कार्यालय में घुसपैठ की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 12:31AM | Updated Date: May 23 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फ्रांस में भारतीय वायुसेना के लिए बनाये जा रहे लड़ाकू विमान राफेल की निर्माण प्रक्रिया की निगरानी और पायलटों के प्रशिक्षण के लिए बनाये गये कार्यालय में गत रविवार रत को घुसपैठ की कोशिश की गयी। सूत्रों के अनुसार यह कार्यालय राफेल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का है। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का सौदा किया था जिसके बाद ग्रुप कैप्टन स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में यह कार्यालय पेरिस में बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार इस कार्यालय में तैनात अधिकारियों ने वायु सेना को इस घटना की जानकारी दे दी है।  अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह जासूसी की कोशिश थी या इसका मकसद कुछ और था।  रक्षा मंत्रालय या वायु सेना ने अभी इस संबंध में कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »