29 Mar 2024, 18:29:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा चुनाव : देश के 8 राज्यों की 59 सीटों पर 6 बजे तक 60.21 फीसदी मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 6:23PM | Updated Date: May 19 2019 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर अपराह्न् 6 बजे तक 60.21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में 49.92 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 66.18, मध्य प्रदेश में 69.38, पंजाब में 58.81, उत्तर प्रदेश में-54.37, पश्चिम बंगाल में 73.05, झारखंड में 70.5 और चंडीगढ़ में 63.57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 
 
इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13, (हाई-प्रोफाइल वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र सहित), बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, पश्चिम बंगाल की नौ, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, चंडीगढ़ की एक और पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। छह राज्यों में संसदीय सीटों के कई बूथों और दो विधानसभा क्षेत्रों में पुन: मतदान भी हो रहा है।
 
इन सीटों में केरल की कन्नूर और कासरगोड, तमिलनाडु की धर्मपुरी, थेनी, तिरुवल्लूर, कुड्डलोर और ईरोड, हरियाणा की फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश की आजमगढ़, पश्चिम बंगाल की बांकुरा, आंध्र प्रदेश की चित्तूर संसदीय सीटें और चंदगिरी विधानसभा सीट और ओडिशा जिले के 34 विधानसभा प्रखंड शामिल हैं। 
 
तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर, कर्नाटक में दो और पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में 10.1 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं। इस चरण के 918 उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और इसी सीट से अभिनेता-राजनेता और मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (अब कांग्रेस में), गाजीपुर से केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, चंदौली से उप्र भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »