19 Apr 2024, 12:34:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी बोले - बंगाल के हालात कश्मीर से भी बदतर, CM ममता...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 3:21PM | Updated Date: May 15 2019 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के तहत आज यहां दो-दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इन रैलियों से पहले एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान मोदी ने बंगाल के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर निशाना साधा। मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठाते हुए पश्चिम बंगाल की स्थिति को कश्मीर से भी बदतर बताया। पीएम मोदी ने कहा, कश्मीर हिंसा और आतंकवाद के लिए जाना जाता है।
 
कश्मीर में पंचायत के चुनाव हुए। एक भी पोलिंग बूथ पर हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई। उसी समय पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हुए। सैकड़ों लोग मारे गए, जो जीतकर आए उनके घर जला दिए गए। जो जीतकर आए उन्हें झारखंड और पड़ोसी राज्यों में मुंह छिपाकर रहना पड़ा। उनका गुनाह था कि वे जीत कर आए। उस समय लोकतंत्र की बात करने वाले और खुद को न्यूट्रल कहने वाले चुप रहे। इससे उनको बल मिलता गया।
 
आज मोदी यहां बशीरहाट और डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार करेंगे तथा रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री बशीरहाट लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार सयानतन बासु के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। तृणमूल कांग्रेस ने नुसरत जहां, कांग्रेस ने काजी अब्दुर रहमान और वाम दल ने पल्लव सेनगुप्ता को यहां से उम्मीदवार बनाया है।
 
बाद में मोदी डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार नीलांजन राय के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।। यहां से सुश्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी मौजूदा सांसद हैं और दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं , जबकि कांग्रेस की ओर से सौम्या अईच राय तथा माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से फौद हालिम चुनाव मैदान में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »