29 Mar 2024, 01:23:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जाखड़ के आरोप पर जवाब दें केजरीवाल: भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2019 8:09PM | Updated Date: May 11 2019 10:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी  ने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ के पुत्र उदय जाखड़ के उस खुलासे पर हैरानी जाहिर की है कि उनके पिता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छह करोड़ रुपए देकर लोकसभा चुनाव में आप का टिकट हासिल किया है तथा कहा है कि केजरीवाल झूठ एवं लूट की खेती करने में लगे हुए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उदय जाखड़ ने बहुत ही गंभीर आरोप लगाये हैं। एक अन्य गंभीर पहलू यह है कि वह कांग्रेस नेता एवं 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार के प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इस खुलासे से आम आदमी पार्टी के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश हो गया है।

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा के सिख दंगों को लेकर ‘हुआ तो हुआ’ के बयान से देश भर के निशाने पर हैं लेकिन केजरीवाल के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला। मानो उन्हें कोई पक्ष रखना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रित करने, दो लाख सार्वजनिक शौचालय बनाने, 11 हजार बसें खरीदने, 20 डिग्री कॉलेज खोलने, सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाने, दिल्ली में वाई फाई लगाने, बसों में मार्शल तैनात करने, अवैध कॉलोनियों को अधिकृत करने के वादे किये थे लेकिन इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। हर बार नौटंकी करके झूठ बोलकर दूसरों पर तोहमत लगायी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने किस प्रकार से एक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जन्म लिया और आज खुद वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हीं के असंतुष्ट कार्यकर्ता उन्हें कभी थप्पड़ मारते हैं और कभी जूता फेंकते हैं लेकिन वे भाजपा पर आरोप जड़ देते हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ एवं लूट की खेती करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा का टिकट बेचने के मामले में भी केजरीवाल चुप हैं। तिवारी ने कहा कि उन्हें बलबीर जाखड़ के पुत्र उदय के उस वाक्य से बहुत चिंता है कि कल को उसे कुछ भी हो सकता है। इसका अर्थ यह है कि उदय खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उदय का खुलासा लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने आशंका जाहिर कि दिल्ली की सत्ता में बैठे लोग उदय जाखड़ के साथ कुछ अशुभ कर सकते हैं। उन्होंने केजरीवाल से इस बारे में जवाब देने की मांग की। उदय जाखड़ ने कहा है कि उनके पिता ने आप पार्टी का लोकसभा टिकट लेने के लिए केजरीवाल और दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय को छह करोड़ रुपए चुकाये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »