17 Apr 2024, 05:28:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रोड शो के दौरान महिला ने सनी देओल को किया Kiss, हैरान रह गए लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 12:24PM | Updated Date: May 10 2019 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। गुरदासपुर से बीजेपी प्रत्याशी सनी देओल ने हाल ही में बटला में एक रोड शो किया। रोड के दौरान काफी लोग इकट्ठा हुए और सभी सनी देओल के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। इसी दौरान एक महिला सनी देओल के पास आई और उस महिला ने एक ऐसी हरकत कर दी जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। इतना ही नहीं साथ में सनी देओल खुद असहज महसूस करने लगे थे। 
 
सनी देओल अपना रोड शो कर रहे थे और वो गाड़ी पर थे इतने में वहां पर एक महिला आती है और वो सनी देओल के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर करती है। सनी देओल खुद महिला की मदद करते है और उसे गाड़ी पर चढ़ा देते हैं। लेकिन महिला ने सेल्फी लेने की बजाय सनी देओल को Kiss कर लिया। जैसे ही ये हुआ वहां मौजूद सनी देओल असहज होते हुए शर्मा गए और बाकि सभी लोग हैरान रह गए।
 
पहले महिला ने सनी देओल को गले लगाया था और फिर उन्हें किस कर लिया था। इसके बाद महिला मुस्कुराते हुए गाड़ी से नीचे उतर आई। महिला की इस हरकत से वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। तो वहीं सोशल मीडिया पर इस महिला का चेहरा काफी शेयर किया जा रहा है। कुछ लोग उस महिला को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उसकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »