29 Mar 2024, 11:45:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

RJD ने सुनाई कविता - मोदी-मोदी..यस पापा..एनी डेवलेपमेंट..नो पापा..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2019 4:30PM | Updated Date: May 9 2019 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। राजद का भाजपा और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चल रहा विरोध बुधवार को कुछ बदला सा दिखा। राजद ने मोदी का विरोध एक अनोखे अंदाज में करते हुए ट्वीट किया है। राजद ने नर्सरी राइम 'जॉनी-जॉनी यस पापा' को बदल कर 'मोदी-मोदी यस पापा' कर दिया। राजद ने इस पूरी राइम को ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही राजद ने लिखा है कि आने वाले समय में मोदी भक्तों के बच्चे यही कविता पढ़ेंगे।
 
इस पोस्ट में आरजेडी ने लिखा है, आने वाले वक्त में मोदी भक्तों के बच्चे यही कविता पढ़ेंगे..मोदी मोदी..यस पापा..एनी डेवलेपमेंट..नो पापा.. फार्मर हैप्पी..नो पापा..वूमेन सेफ..नो पापा..10 करोड़ जॉब..नो पापा..15 लाख..नो पापा..ओनली जुमला..हाहाहा...सोमवार को ही तेजस्वी यादव ने कहा था कि 23 मई को राजनीतिक भूकंप आएगा, जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू होंगे। इससे पहले भी तेजस्वी ने कई बार रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी पर सीधा वार किया है।
 
साथ ही तेजस्वी ने कहा था - आपने बीते 5 सालों में क्या किया, क्या बिहार को वादे के मुताबिक स्पेशल पैकेज मिला? क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? क्या युवाओं को नौकरी मिली? क्या मुद्रास्फीति कम हुई? यह पीएम मोदी की फूट डालने वाली राजनीति है, बिहार की जनता उनको इसका जवाब देगी। आपको बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीट हैं और 23 मई को लोकसभा के नतीजे आने हैं। राजद, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा , लोक जनतांत्रिक दल और विकासशील इनसान पार्टी के साथ गठबंधन में हैं ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »