29 Mar 2024, 20:29:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली एयरपोर्ट पर सिंगापुर से आ रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2019 11:15AM | Updated Date: May 9 2019 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। सिंगापुर एयरलाइंस के विमान में बुधवार देर शाम अचानक तकनीकी खराबी आ गई, खराबी के बाद विमान को किसी तरह दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। जिस कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
 
इस विमान में 228 यात्री सवार थे। सिंगापुर से आ रहे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विमान संख्या एसक्यू 406 के पायलट ने तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर विमान को उतारने में असमर्थता जताई।
 
चालक ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से इमजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। एयरपोर्ट के रनवे संख्या 28 पर तत्काल आपात स्थिति घोषित की गई। आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। विमान को रनवे पर सफलतापूर्वक उतार लिया गया। जानकारी के अनुसार, परेशानी विमान के नोजव्हील में थी। यह विमान के अगले भाग का चक्का होता है, जिससे रनवे पर उतरने में मदद मिलती है। कई बार यह लैंडिंग के दौरान खुल नहीं पाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »