28 Mar 2024, 15:59:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नियंत्रण रेखा पर आग लगने से बारुदी सुरंगों में विस्फोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 12:13AM | Updated Date: May 8 2019 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मनकोट इलाके में लगी भीषण आग के बाद नियंत्रण रेखा पर कई बारुदी सुरंगों में विस्फोट हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां कहा,‘‘ पाकिस्तान द्वारा अकारण भारी गोलीबारी के कारण सोमवार को लगी आग आज दोपहर तक सीमा के पास के हिस्सों में आग फैल गयी।’’ आग ने नियंत्रण रेखा के पास के बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद सेना के जवानों को सतर्क कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ जंगल में आग लगने के कारण कई बारुदी सुरंगों में विस्फोट हो गया।  विस्फोटों की तेज आवाज से सीमावर्ती निवासी घबराये हुये हैं।’’ जंगल में लगी आग से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »