20 Apr 2024, 18:41:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव प्रचार में बच्चों का सहारा लेना बीजेपी सांसद किरण खेर को पड़ा महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2019 1:54PM | Updated Date: May 5 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने चंडीगढ़ से भाजपा की प्रत्याशी किरण को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह नोटिस उनके ट्विटर  अकाउंट पर एक वीडियो साझा करने के बाद आया है जिसमें बच्चे उनके लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, किरण ने अपने जवाब में ‘‘गलती’’ स्वीकार करते हुए कहा कि यह ‘‘अनजाने’’ में हुआ है।
 
चुनाव आयोग ने अभिनेत्री से नेता बनीं खेर को 24 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा है। तीन मई को जारी नोटिस में कहा गया, आपने अपने अकाउंट पर बच्चों की  एक वीडियो साझा किया था। जिसमें दिख रहा है कि आपके पक्ष में ‘किरण खेर के लिए वोट करें’ और ‘अब की बार मोदी सरकार’के नारों के जरिए चुनाव प्रचार करने के लिए बच्चों का सहारा लिया गया है।’’
 
नोटिस में इस बात का उल्लेख है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जनवरी 2017 में चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया था कि चुनाव अधिकारियों या राजनीतिक दलों की तरफ से बच्चों को चुनाव संबंधित किसी भी गतिविधि में किसी भी रूप में शामिल नहीं किया जाए।   
 
नोटिस के मुताबिक, इसके बाद चुनाव आयोग ने निर्देश दिया था कि सभी राजनीतिक पार्टियों  एवं चुनाव अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों को चुनाव संबंधित किसी भी कार्य में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। इसके बाद किरण ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को अपना जवाब भेज दिया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »