नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए जारी गहमागहमी के बीच हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है। हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के तीन बार सांसद रहे सुरेश चंदेल आज कांग्रेस में शामिल हो गए। चंदेल ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मौके पर हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर मौजूद थे।
बीजेपी हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने जारी नहीं किया है। पार्टी चंदेल को टिकट दे सकती है। सुरेश चंदेल से पहले पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम, आश्रय शर्मा और हरीश जनरथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अनिल शर्मा ने भी जयराम ठाकुर की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. शर्मा सुखराम के बेटे हैं।