29 Mar 2024, 18:02:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

15 लाख रुपए का वादा सिर्फ चुनावी जुमला था : प्रियंका गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 3:26PM | Updated Date: Apr 20 2019 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों चुनावी प्रचार में जोर-शोर से जुटी हैं। इसी क्रम में वह अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने केरल के वायनाड पहुंची। प्रियंका ने वायनाड में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विरोधियों ने राहुल पर 10 वर्षों में व्यक्तिगत हमले करके उनके चरित्र को दिखाने की कोशिश की जो सच्चाई से कोसों दूर है।
 
प्रियंका ने कहा, ' मैं उस व्यक्ति की ओर से यहां खड़ी हूं, जिसे मैं उस दिन से जानती हूं, जिस दिन वो पैदा हुआ था। वह इस चुनाव में आपके उम्मीदवार होंगे। वह पिछले 10 वर्षों में अपने विरोधियों से बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत हमले का सामना कर चुके हैं। उन्होंने उसकी वह छवि गढ़ने की कोशिश की है जो सच्चाई से बहुत दूर है।'
 
प्रियंका गांधी केंद्र की भाजपा सरकार पर हमले करने से नहीं चूकी। उन्होंने कहा,' 5 साल पहले एक सरकार सत्ता में आई थी जिसे एक बड़े बहुमत से वोट दिया गया था। उनके सभी ज्ञान में हमारे देश के लोगों ने भाजपा सरकार में अपना विश्वास और आशाएं रखीं। उस सरकार ने सत्ता में आने के बाद से उस विश्वास को धोखा देना शुरू कर दिया।'
 
प्रियंका ने इसके बाद भाजपा के 15 लाख रुपए के वादे पर निशाना साधते हुए कहा कि,' वे यह मानने लगे कि सत्ता उनकी है लोगों की नहीं। इस सकल गलतफहमी का पहला संकेत तब मिला जब उनके अपने अध्यक्ष ने चुनाव के तुरंत बाद घोषणा की कि हर बैंक खाते में 15 लाख रुपए का वादा सिर्फ चुनावों के लिए था, जिसे उन्होंने 'जुमला' कहा था।'
 
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार अपनी पारंपरिक उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट के साथ ही केरल की वायनाड सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहें हैं। इसके लिए उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। नामांकन के वक्त भी राहुल के साथ प्रियंका नजर आई थी और उस दौरान भी प्रियंका ने वायनाड की जनता से कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भावनात्मक अपील करते हुए कहा था कि आप लोग राहुल का ख्याल रखिएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »