23 Apr 2024, 13:20:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया, राहुल के लिए चुनाव प्रचार करेगी राकांपा : त्रिपाठी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 9:39AM | Updated Date: Mar 26 2019 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेगी। राकांपा महासचिव डी पी त्रिपाठी ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के अवसर पर सोमवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उनकी पार्टी श्रीमती गांधी और गांधी के समर्थन में उनके चुनाव क्षेत्रों -क्रमश: रायबरेली और अमेठी में प्रचार करेगी। 
 
उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने मुझे विशेष रूप से इसके लिए अधिकृत किया है। मैं रायबरेली और अमेठी में दोनों नेताओं के चुनाव प्रचार में हिस्सा लूंगा।’’ त्रिपाठी ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी बेगूसराय सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार को भी चुनाव में समर्थन देगी। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »