29 Mar 2024, 07:23:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी पर बनी फिल्म को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 2:18AM | Updated Date: Mar 26 2019 3:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ को सिनेमा घरों में दिखाये जाने की तिथि पर सोमवार को आपत्ति जतायी  और इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए चुनाव आयोग से तारीख बदलने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इस फिल्म को  लोकसभा चुनाव से पहले पांच अप्रैल को सिनेमा घरों में दिखाये जाने की घोषणा की गयी  है। यह सरासर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
 
कांग्रेस के  विरिष्ठ नेता कपिल सिब्ब्ल,  अभिषेक मनु सिंघवी और रणदीप सिंह सूरजेवाला ने चुनाव आयोग के अधिकारियों  से मुलाकात करके इस फिल्म के प्रदर्शित किये जाने की तारीख को बदलने की मांग की। इससे पहले द्रविड मुनेत्र कषगम और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  भी आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए चुनाव आयोग से फिल्म की रिलीज की तिथि को बदलने की मांग कर चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव की  तारीखों की घोषणा के बाद इस  फिल्म का प्रदर्शन आचार संहिता का सीधा  उल्लघंन है। 
 
सिब्बल ने चुनाव  आयोग के अधिकारियों  से मुलाकात के बाद कहा,‘‘हमने चुनाव आयोग को बताया कि  नरेंद्र मोदी पर बनी  फिल्म चुनाव से ठीक पहले रिलीज हो रही है, जिसका  उद्देश्य राजनीतिक है।  इस फिल्म के तीन निर्माता और अभिनेता भाजपा के हैं।  फिल्म के डायरेक्टर  वायब्रेंट गुजरात में शामिल हैं। यह पूरी तरह मानदंडों  का उल्लंघन है।’’ इस फिल्म में श्री मोदी का किरदार अभिनेता विवेक ओबरॉय निभा  रहे हैं। उल्लेखनीय है कि  सात चरणों में होने वाला लोकसभा चुनाव 13 अप्रैल से शुरु हो रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »