18 Apr 2024, 07:07:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नितिन गडकरी बोले- गंगा का काम नहीं होता तो प्रियंका कैसे करती यात्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 11:46AM | Updated Date: Mar 25 2019 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम चुनाव 2019 की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। सत्ता पक्ष बीजेपी 2014 के प्रदर्शन को दोहराने की कवायद में लगी हुई है तो विरोधी दल किसी भी कीमत पर 2014 की राजनीतिक तस्वीर को बदलने की कोशिश में जुट गए हैं। इसी क्रम में जमीन पर कांग्रेस को मजबूत करने की कवायद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हाल ही में गंगा यात्रा संपन्न की थी। उनकी इस यात्रा पर नितिन गड़करी ने तंज कसा। 
 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगर उन्होंने इलाहाबाद-वाराणसी जलमार्ग को नहीं बनाया होता तो प्रियंका गांधी कैसे यात्रा कर सकती थीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने गंगा जल को भी पीया था। क्या वो यूपीए सरकार के दौरान गंगा जी का पानी पी सकती थीं। मार्च 2020 तक गंगा पूरी तरह अविरल और निर्मल हो जाएंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »