29 Mar 2024, 12:29:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं पप्पू यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 5:38PM | Updated Date: Mar 24 2019 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मधेपुरा से सांसद और जनअधिकार पार्टी (जेएपी) के संरक्षक पप्पू यादव ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और इस बारे में अब कांग्रेस नेतृत्व को फैसला करना है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि अगर कांग्रेस नेतृत्व चाहेगा, तब हम निश्चित रूप से कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं। देश और मानवता को बचाना महत्वपूर्ण है और सभी समान विचारधारा वाले लोगों और दलों को एकजुट होना चाहिए। अब कांग्रेस नेतृत्व को तय करना है।’
 
यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने दल जनअधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय करेंगे, यादव ने कहा कि विचारों के सामने व्यक्ति का महत्व नहीं होता है। कांग्रेस विचारों पर आधारित पार्टी है। ऐसे में जब देश संकट के समय से गुजर रहा हो तब देशहित में कांग्रेस नेतृत्व से जो भी आदेश आएगा, वह उसका पालन करेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि देश में आज किसान और युवा संकट से दौर से गुजर रहे हैं, आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसे में देश में बदलाव की जरूरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »