20 Apr 2024, 16:05:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस में शामिल हुई सपना चौधरी तो BJP विधायक बोले- सोनिया भी इसी पेशे से थीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 3:04PM | Updated Date: Mar 24 2019 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी को सपना को अपना बना लेना चाहिए। चुनावी घमासान के बीच बीजेपी विधायक के इस बयान पर सियासी भूचाल आना तय है। बता दें कि सुरेंद्र सिंह पहले भी विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर चुके हैं।
 
हरियाणवी डांसर और बिग बॉस के जरिए रातोंरात चर्चा में आईं सपना चौधरी शनिवार को ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। इसके बाद ही कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी या हरियाणा में किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि पहले मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी के सामने उन्हें उम्मीदवार बनाने की तैयारी थी, लेकिन अब कांग्रेस ने वहां से दूसरे उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है। 
 
सपना के कांग्रेस जॉइन करने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, 'राहुल जी की मां (सोनिया गांधी) भी इटली में इसी पेशे से थीं। जैसे आपके (राहुल गांधी) पिताजी (राजीव गांधी) ने सोनिया जी को अपना बना लिया था, आप भी सपना को अपना बना लीजिए। सबसे अच्छी बात है कि सास और बहू एक ही पेशे और कल्चर से रहेंगी।' सुरेंद्र सिंह की इस टिप्पणी पर राजनीतिक हलकों विवाद आना तय है। सुरेंद्र सिंह पहले भी अपने बयानों से बीजेपी हाईकमान के लिए मुश्किल खड़ी कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »