19 Apr 2024, 05:50:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोक गायिका सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 12:12AM | Updated Date: Mar 24 2019 3:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा की जानी मानी लोकगायिका एवं डांसर सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गयीं। माना जा रहा है कि चौधरी  को भारतीय जनता पार्टी सांसद हेमा मालिनी  को टक्कर देने के लिए  उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से चुनाव मैदान में उतरा  जायेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख  राज बब्बर की  उपस्थिति में यहां उनके निवास पर कांग्रेस का ‘हाथ’ थामा।
 
इस दौरान  कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। बिग बॉस में भाग ले चुकी चौधरी  'वीरे  की वेंडिंग  फिल्म के 'हट जा ताऊ' गाने में भी नजर आई थीं। इसके अलावा  उन्होंने अभय देओल की 'नानू की जानू' फिल्म में भी काम किया है। वह हरियाणवी गीत‘तेरी आंख्या का यो काजल ’ पर स्टेज शो करने के बाद सुर्खियों में आयी थीं। सपना चौधरी  अब तक कई स्टेज शो कर चुकी हैं। वह  हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनका 'हट जा ताऊ' गाना भी काफी चर्चित  हुआ था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »