28 Mar 2024, 16:06:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केरल कांग्रेस चीफ का दावा- UP के अलावा केरल से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 3:56PM | Updated Date: Mar 23 2019 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार दो सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। शनिवार को केरल कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने दूसरी सीट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल में पार्टी की गढ़ माने जानेवाली वायनाड संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। 
 
केरल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी इस बात के लिए तैयार है। कांग्रेस नेतृत्व पर पिछले कई हफ्तों से कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के नेताओं की तरफ से इस बात का दबाव था कि राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के अमेठी के अलावा दक्षिण के किसी भी संसदीय सीट से उन्हें चुनावी मैदान में उतारा जाए।
 
उन्होंने कहा- “यह बातचीत करीब एक महीने से चल रही थी, वह इच्छुक नहीं थे। लेकिन, कहने के बाद आखिरकार वह मान गए।” लोकसभा का परिसीमन होने के बाद साल 2008 में वायनाड लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। यह कन्नूर, मलाप्पुरम और वायनाड संसदीय क्षेत्र को मिलाकर बनी है। कांग्रेस नेता एमएल शाहनवाज ने पिछले दो बार से इस सीट से जीत हासिल की है।
 
उधर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमन चांडी ने कहा- कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समति (केपीसीसी) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से केरल की एक सीट से लडने का अनुरोध किया। उन्हें वायनाड सीट का ऑफर किया गया। राहुल गांधी का जवाब आज किसी भी समय आ सकता है।
 
पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष टी. सिद्दिकी का नाम इस सीट पर पार्टी उम्मीदवार के तौर पर सामने आ रहा था, लेकिन उन्होंने रेस से पहले ही खुद को अलग कर लिया। कोझिकोड में चुनाव से नाम वापसी का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा- “यह मेरे और राज्य के लिए सम्मान की बात होगी।” गौरतलब है कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ते आ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »