28 Mar 2024, 15:09:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 10:51AM | Updated Date: Mar 23 2019 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर नमन किया है। मोदी ने शनिवार को ट्विटर पर अपने संदेश में कहा, ‘‘आजादी के अमर सेनानी वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर शत-शत नमन।
 
भारत माता के इन पराक्रमी सपूतों के त्याग, संघर्ष और आदर्श की कहानी इस देश को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। जय हिंद! गौरतलब है कि 23 मार्च, 1931 की मध्यरात्रि को अंग्रजों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी थी। उनकी शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »