28 Mar 2024, 20:10:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने स्मृति को दी जन्मदिन की बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 10:15AM | Updated Date: Mar 23 2019 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। मोदी ने शनिवार को अपने संदेश में कहा कि ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करने और सरकार के प्रमुख क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान दिया है।
 
उन्होंने ईरानी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की और अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं भी दी। ईरानी आज 43 वर्ष की हो गई।  गौरतलब है कि भाजपा ने ईरानी को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी गठबंधन ने यहां उम्मीदवार खड़ा नहीं करने का ऐलान किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »