नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में पहले चरण यानि 11 अप्रैल को आठ सीटों पर चुनाव होगा। इस चरण में गौतम बुद्ध नगर की सीट भी शामिल है। इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है और सांसद महेश शर्मा केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री भी है। इस सीट पर अभी बीजेपी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन वो जोरशोर से प्रचार में जुटे हुए हैं।
सियासी घमासान में नेताओं के बोल बेपटरी हो जाते हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए नेता अलग अलग शब्दावली का इस्तेमाल करते हैं। महेश शर्मा, सिकंदराबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे जिसमें उनके बहके बोल सुनाई पड़े।
महेश शर्मा ने कहा कि अगर ममता बनर्जी यहां आकर कत्थक करे और कर्नाटक के सीएम यहां गीत गाएं तो क्या फर्क पड़ेगा। राहुल गांधी पर निशाना साधने के साथ उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। महेश शर्मा ने कहा कि पप्पू कहता है पीएम बनूंगा, अब तो पप्पू की पप्पी आ गई। इन लोगों से ऊपर उठकर देखना है तो आज हमारा शेर मोदी है।