23 Apr 2024, 15:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तानी सेना से कब्जा किए टैंक का होगा रंग रोगन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 5:31PM | Updated Date: Mar 14 2019 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर में भारतीय सेना के पराक्रम के प्रतीक के तौर पर स्थापित अमरीकन पैटन टैंक का रंग रोगन कर इसे नया रूप दिया जाएगा। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने आज पब्लिक पार्क की व्यवस्थाएं सुधारने के क्रम में ये निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अभूतपूर्व वीरता का लोहा मनवा कर इस टैंक को अपने कब्जे में लिया था। सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों के छक्के छुड़ाते उन्हें भागने के लिए मजबूर कर दिया था।
 
बाद में यह टैंक यहां स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि इस टैंक से आमजन में भारतीय सेना की बहादुरी और पराक्रम का संदेश जाता है। इस टैंक को रंग रोगन किया जाएगा एवं यह ध्यान रखा जाएगा कि इसके मूल स्वरूप के साथ कोई छेडखानी न हो। गौरतलब है कि पूर्व में गौतम ने पब्लिक पार्क का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था सुचारू नहीं होने के चलते कड़े निर्देश दिए थे और कनिष्ठ अभियंता को निलम्बित करने के आदेश जारी किए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »