19 Apr 2024, 16:07:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन के बहाने PM पर बरसे राहुल, कहा - जिनपिंग से डरे हुए हैं मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 12:41PM | Updated Date: Mar 14 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मसूद अजहर के मामले में चीन के भारत के खिलाफ रुख पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने विवादित ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से डर गए। चीन के भारत के खिलाफ रुख अपनाने पर पीएम मोदी ने एक शब्‍द भी नहीं कहा। गांधी ने ट्वीट कर कहा - कमजोर मोदी शी जिनपिंग से डरे हुए हैं। जब चीन भारत के खिलाफ कदम उठाता है तो उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है।
 
उन्होंने दावा किया, 'मोदी की चीन कूटनीति : गुजरात में शी के साथ झूला झूलना, दिल्ली में गले लगाना, चीन में घुटने टेक देना रही। उल्‍लेखनीय है कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने की भारत की कोशिश को एक और झटका लगा है।
 
दरअसल, चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने वाले प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगा दी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ‘1267 अल कायदा सैंक्शन्स कमेटी’ के तहत अजहर को आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव 27 फरवरी को फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने लाया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »