29 Mar 2024, 14:03:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत ने किया पिनाका गाइडेड मिसाइल का तीसरा सफल परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 9:52AM | Updated Date: Mar 13 2019 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पिनाका गाइडेड राकेट प्रणाली का आज राजस्थान की पोखरण रेंज तीसरा सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ ने सोमवार को भी पोखरण में ही इस प्रणाली के दो सफल परीक्षण किये थे। तीसरा परीक्षण राकेट प्रणाली के सटीक निशाने, भरोसे और मारक क्षमता को परखने के उद्देश्य से किया गया।  यह राकेट प्रणाली अत्याधुनिक किट से लैस है जिसमें उन्नत नेविगेशन और नियंत्रण प्रणाली है। तीनों परीक्षणों में हथियार प्रणाली ने निर्धारित लक्ष्यों को पूरी सटीकता के साथ भेदा। परीक्षण के दौरान राकेट प्रणाली पर करीबी नजर रखी गयी जिससे यह सिद्ध हुआ कि दागे गये राकेट ने वांछित लक्ष्यों को हासिल किया।
 
देश में ही विकसित पिनाका राकेट प्रणाली सेना की मारक क्षमता को बढायेगी और वह दुश्मन पर अधिक सटीक मार कर सकेगी। यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण में किया गया। बता दें कि इससे पहले कल यानी सोमवार को भारत ने इसी के दो सफल परीक्षण किए थे। परीक्षण के दौरान हथियार ने तय लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगाया था और वांछित सफलता हासिल की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »