23 Apr 2024, 21:40:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिब्बल का जेटली पर पलटवार, कहा- अराजकता हैं पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 4:20PM | Updated Date: Mar 12 2019 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली द्वारा लोकसभा चुनाव को 'मोदी बनाम अराजकता' कहे जाने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि जेटली को नहीं भूलना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अराजकता हैं। सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, '2019 के चुनाव को लेकर एक मंत्री ने कहा कि यह मोदी बनाम अराजकता होगा। वह भूल गए कि मोदी खुद एक अराजकता हैं। वह सर्वाधिक विभाजनकारी व्यक्ति हैं।' इससे पहले जेटली ने सोमवार को एक ब्लॉग में कहा कि महागठबंधन प्रतिद्वन्द्वी दलों का आत्मघाती गठजोड़ है और लोकसभा चुनाव में लोगों को मोदी या अराजकता में से चयन करना है।
 
गौर हो कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि ‘महागठबंधन’प्रतिद्वन्द्वी दलों का आत्मघाती गठजोड़ है और लोकसभा चुनाव में लोगों को ‘मोदी या अराजकता’ में से चयन करना है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए आसन्न लोकसभा चुनाव में दूसरी बार जनादेश प्राप्त करने के लिए उतर रही है। इस चुनाव में 90 करोड़ लोगों के मतदान करने की उम्मीद है । लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है और 23 मई को मतगणना होगी।
 
जेटली ने अपने ब्लाग में कहा, ‘जिसे महागठबंधन के रूप में पेश किया गया वह कई प्रतिद्वंद्वी गठबंधनों के ‘गठबंधन’ के तौर पर सामने आ रहा है। यह ‘प्रतिद्वंद्वियों का आत्मघाती गठबंधन’ है।’ उन्होंने अपने ब्लाग में लिखा कि विपक्षी खेमे में नेतृत्व का मुद्दा पहेली बना हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक पूर्ण नेता नहीं हैं। उन्होंने लिखा, ‘वह आजमाए हुए और असफल हैं। मुद्दों पर उनकी समझ की कमी भयावह हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक पूर्ण नेता नहीं हैं।’ बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि विपक्षी गठबंधन अस्पष्ट और कमजोर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »