29 Mar 2024, 16:35:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत ने किया लंबी मारक क्षमता वाले दो रॉकेट का सफल परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 12:34PM | Updated Date: Mar 12 2019 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने दो रॉकेट के सफल परीक्षण किए। यह परीक्षण ओडिशा के बालासोर में किए गए। ये रॉकेट पिनाका निर्देशित विस्तारित सीमा (पिनाका गाइडेड एक्सटेंडेड रेंज) तकनीक से लैस हैं। दोनों रॉकेट ने 90 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर सही निशाना लगाया। इन दोनों का सफल परीक्षण हो जाने से भारतीय सैन्य शक्ति में इजाफा होगा। पिछले साल मई में पिनाका राकेट के वर्जन को विकसित किया गया था। इसे डीआरडीओ की तरफ से विकसित किया गया। पिनाका मल्टीपल राकेट लांचर है जिसका भारतीय सेना प्रयोग करती है। 

पिनाका का प्रयोग कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों के ठिकानों के नष्ट करने के लिए किया गया था। पिनाका की बैटरी में बहुत शक्तिशाली होती है। इस सिस्टम में अग्नि से बचाव का भी यंत्र लगा है। हर लांचर का अपना कंप्युटर होता है जो इसे तब काम करने में मदद करता है जब ये वाहन से अलग हो जाते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »