19 Apr 2024, 09:16:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा चुनाव : सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी तोगड़िया की पार्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2019 11:50AM | Updated Date: Mar 11 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विश्व हिंदू परिषद से नाता तोड़कर हिंदुस्थान निर्माण दल का गठन करने वाले प्रवीण भाई तोगड़िया इसके बैनरतले पूरे देश में लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्याशी की घोषणा सबसे पहले मथुरा से की है। यहां उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव सुरेश सिंह को ही पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।
 
रविवार को हिंदुस्थान निर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार जिन वायदों के लिए सरकार में आई है, उसमें से किसी का पालन नहीं किया है। राम मंदिर पर सरकार कुछ भी नहीं किया। कश्मीर में धारा 370 नहीं हटाई गई। कश्मीरी पंडितों को फिर से कश्मीर में बसाए जाने पर भी कोई प्रगति नहीं हुई। 
 
इन्हीं बिंदुओं को लेकर दल इस बार लोकसभा चुनाव में उतर रहा है। देश की सभी सीटों से प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। मथुरा में पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की जनता चाहती है कि स्थानीय व्यक्ति ही अब सांसद होना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »