29 Mar 2024, 03:13:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तानी टीवी पर कांग्रेस को ज्यादा मिल रही टीआरपी : जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 5:40PM | Updated Date: Mar 7 2019 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कांग्रेस व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राफेल लड़ाकू सौदे में घपले का मुद्दा बार-बार उठाए जाने को लेकर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पाकिस्तान के टेलीविजन पर अत्यधिक टीआरपी मिल रही है। जेटली ने कहा कि इस मुद्दे पर सवाल कांग्रेस नेताओं की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ की गई टिप्पणी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए उठाए जा रहे हैं। 
उन्होंने कहा, कांग्रेस ने बीते कुछ दिनों से अपने वरिष्ठ नेताओं के बयान से खुद को मुश्किल में पा रही है। उन्हें पाकिस्तान के टेलीविजन पर अत्यधिक टीआरपी मिल रही है। लेकिन भारत में उनके खिलाफ राय में परिवर्तन आ रहा है।"
 
अरुण जेटली कांग्रेस अध्यक्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ समानांतर बातचीत व लड़ाकू विमान राफेल की भारत को आपूर्ति में देरी की जांच की मांग संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे। जेटली ने कहा कि सरकार ने बार-बार इस मुद्दे पर अपनी स्थिति साफ की है, सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर बात रखी है और सीएजी ने पहले ही इसका विश्लेषण किया है। उन्होंने कहा, "याचिकाकर्ता एक और मौका ले रहे हैं। कोई राजवंश यह दावा नहीं कर सकता कि वह सर्वोच्च न्यायालय या सीएजी से ऊपर है और उसके फैसले व निष्कर्ष उस पर लागू नहीं होते।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »