19 Apr 2024, 06:46:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया के 20 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 15 भारत के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2019 12:02PM | Updated Date: Mar 6 2019 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। दुनिया के 20 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 15 भारत के हैं और गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा तथा भिवाडी शीर्ष छह प्रदूषित शहरों में शामिल है। यह बात एक नए अध्ययन में कही गई है। नई रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन सी आर) पिछले साल विश्व में सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र के रूप में उभरा। नवीनतम डेटा आईक्यूएअर एअरविजुअल 2018 वर्ल्ड एअर क्वालिटी रिपोर्ट में संकलित है। रिपोर्ट ग्रीनपीस साउथईस्ट एशिया के सहयोग से तैयार की गई है। 
 
रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व के 20 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 18 भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में हैं। दुनिया के इन 20 शहरों में से 15 भारत के हैं। गुरुग्राम और गाजियाबाद सर्वाधिक प्रदूषित शहर हैं। इनके बाद फरीदाबाद, भिवाडी और नोएडा भी शीर्ष छह प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। राजधानी दिल्ली 11वें नंबर पर है। कभी दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल रही चीन की राजधानी बीजिंग पिछले साल सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में 122वें नंबर पर थी, लेकिन यह अब भी विश्व स्वास्थ्य संगठन की वार्षिक सुरक्षित सीमा से कम से कम पांच गुना अधिक प्रदूषित शहर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »