18 Apr 2024, 10:35:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना के हौसले गिराने का प्रयास न करें कांग्रेस नेता : रविशंकर प्रसाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 7:12PM | Updated Date: Mar 5 2019 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर हुए हमलों का राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस से उसके राजनीतिक हितों के लिए सेना का हौसला नहीं गिराने की अपील की। 
 
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को यहां कहा कि हवाई हमले आतंकवाद के विरुद्ध देश के गौरव, साहस और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किए गए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, पी. चिदंबरम और कपिल सिब्बल द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने सेना के हौसले नहीं गिराने की अपील की। उन्होंने कहा कि 'जो यहां कहा जा रहा है, वह वहां पाकिस्तानी मीडिया में दिखाया जा रहा है।
 
प्रसाद ने कहा कि मैं कांग्रेस से अपील करूंगा कि कृपया आप अपने राजनीतिक हित के लिए हमारे बलों के हौसले, साहस और सम्मान को नीचे नहीं गिराएं। कांग्रेस क्यों देश का मूड नहीं समझ रही है, जब सभी कोई इसे समझ रहा है। मंत्री ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार हवाई हमले के सबूत उपलब्ध हैं। यहां तक कि पाकिस्तान भी हमले को इनकार नहीं कर सका, क्योंकि उसने कहा कि भारतीय वायुसेना ने मैदानों पर बम गिराए। उन्होंने कहा कि जब कोई देश हमले पर सवाल नहीं उठा रहा है, कांग्रेस के तीन नेता इसपर सवाल उठा रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »