29 Mar 2024, 02:36:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कल अमेठी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, देंगे कई सौगात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2019 4:47PM | Updated Date: Mar 2 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी के दौरे पर जायेंगे जहां वह सेना के लिए अत्याधुनिक असाल्ट रायफल बनाने वाली फैक्ट्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अमेठी के कोहार में स्थित इंडो-रूस राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड आयुध फैक्ट्री में कलाश्निकोव श्रंखला की अत्याधुनिक राइफलें बनायी जायेंगी। यह फैक्ट्री रूसी कंपनी और भारतीय आयुध फैक्ट्री का संयुक्त उपक्रम है और इसे भारत-रूस के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। 
 
मेक इन इंडिया का बेहतरीन उदाहरण माने जाने वाली इस फैक्ट्री से जहां रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढेगी वहीं देश की सुरक्षा भी पुख्ता होगी। इससे अमेठी और आस-पास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढेंगे। इससे उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष शुरू किये गये रक्षा गलियारे की अवधारणा को भी मजबूती मिलेगी। 
 
प्रधानमंत्री साथ ही राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी शुरूआत करेंगे। ये परियोजनाएं ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य और विनिर्माण क्षेत्र से जुडी हैं। मोदी कोहार में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है और प्रधानमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »