19 Apr 2024, 20:51:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल और प्रियंका ने की शहीद के परिजनों से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 5:39PM | Updated Date: Feb 20 2019 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बुधवार को शामली पहुंच कर शहीद अमित कोरी के परिजनो से मुलाकात की और उन्हे हरंसभव मदद का भरोसा दिलाया। गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस की नयी टीम के सदस्य प्रियंका,ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सड़क मार्ग से शामली पहुंचे। उनके इस दौरे की किसी को कानोकान खबर नहीं थी। 
 
इसका खुलासा तब हुआ जब उन्होने कैराना में शिव शक्ति ढाबा में रूककर चाय पी। कांग्रेस के एक नेता ने कहा - कांग्रेस के नेताओं ने ढाबे पर मौजूद लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्यायों का जायजा लिया वहीं प्रियंका कुछ बच्चों से बात करने में व्यस्त रहीं।
 
दिल्ली से करीब 120 किमी दूर शामली में कांग्रेसी नेता पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवान अमित के परिजनों से मिले और उनको दिलासा प्रदान की। कांग्रेस के नेताओं के अनुसार वाड्रा और दूसरे नेता जल्द ही पुलवामा हमले में शहीद जवानों के पैतृक गांव जाकर परिजनो से मुलाकात करेंगे। पुलवामा में शहीद 42 जवानों में 12 उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »