19 Apr 2024, 21:18:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फ्रांस ने राफेल चुनने के लिए भारत का आभार जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 4:43PM | Updated Date: Feb 20 2019 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फ्रांस ने बुधवार को भारत को राफेल युद्धक विमान चुनने के लिए धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि आतंकवाद के हर प्रकार से मुकाबले में वह हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को समर्थन एवं सहायता देगा। भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जीगलर ने यहां ट्वीट करके कहा कि बेंगलुरु में उन्हें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से एयरो इंडिया शो के दौरान मिलने एवं रक्षा सहयोग पर संक्षिप्त बातचीत करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि वह दोहराना चाहेंगे कि फ्रांस हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का साथ देगा कुछ निजी टेलीविजन चैनलों से बातचीत में जीगलर ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि फ्रांस राफेल विमान की शानदार खूबियों एवं प्रदर्शन को दिखा सके। उन्हें इस बात का भी गर्व है कि भारत ने इस विमान को चुना। सितंबर तक यह विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा। राफेल से जुड़े राजनीतिक विवाद के बारे में सवालों पर उन्हों ने कहा, सब कुछ साफ एवं स्पष्ट किया जा चुका है। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »