29 Mar 2024, 04:26:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविंद, मोदी, राहुल, केजरीवाल ने नामवर सिंह के निधन पर जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 3:30PM | Updated Date: Feb 20 2019 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हिन्दी आलोचना के शिखर पुरुष एवं प्रख्यात मार्क्सवादी चिंतक डॉ नामवर सिंह के निधन से साहित्य की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। 
 
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई राजनेताओं, लेखकों और पत्रकारों ने डॉ सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके अवसान को साहित्य के क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया है।
 
साहित्य अकादमी, प्रगतिशील लेखक संघ, जनवादी लेखक संघ और जन संस्कृति मंच समेत कई साहित्यक संगठनों ने भी डॉ सिंह के साहित्य के क्षेत्र में दिये गये उनके योगदान को याद किया है। डॉ सिंह का मंगलवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »