29 Mar 2024, 21:00:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके, यूपी के बागपत में था केंद्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 9:57AM | Updated Date: Feb 20 2019 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तरी भारत में बुधवार सुबह 7 बजकर 59 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक जानमाल के हताहत होने की खबर नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र दिल्ली करीब उत्तर प्रदेश का बागपत इलाका है।

इससे पहले 12 फरवरी को बंगाल की खाड़ी में भूकंप आया था, जिसके झटके तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए थे। बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप सुबह 7:02 बजे आया था, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 5.1 मापी गई थी। भूकंप के झटके चेन्नई में भी महसूस किए गए थे। वहां भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई में था। 

दुनिया भर में हर साल भूकंप के हजारों झटके आते रहते हैं। कभी यह मामूली होता है तो कभी तबाही मचाने वाला, जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान होता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि क्‍यों आता है भूकंप, क्‍यों हिलती है धरती? इसके लिए सबसे पहले हमें पृथ्वी की संरचना को समझना होगा।
 
दरअसल, पूरी धरती 12 टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है, जिसके नीचे तरल पदार्थ लावा के रूप में है। ये प्लेटें लावे पर तैर रही होती हैं। इनके टकराने से ही भूकंप आता है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »