25 Apr 2024, 03:32:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुलवामा हमले के बाद जवान की पत्नी ने लगाई फांसी, था ये डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 12:58PM | Updated Date: Feb 19 2019 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में सेना के एक जवान की पत्नी ने आत्महत्या कर ली क्योंकि वह अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय मीनाक्षी जेठवा अपने पति भूपेंद्र सिंह की सुरक्षा को लेकर पुलवामा हमले के बाद चिंतित थीं। शनिवार को वह खाम्भलिया शहर के अपने घर में फांसी से लटकी हुई मिलीं। महिला के पति जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात हैं लेकिन घटना के समय वह घर आए हुए थे।
 
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो साल पहले ही इन दोनों की शादी हुई थी। मीनाक्षी अपने पति को वापस कश्मीर जाने देना नहीं चाहती थीं। पुलिस ने बताया कि जेठवा ने अपनी पत्नी को बताया था कि वह ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन से कैसे बाल-बाल बचे थे। इसकी जानकारी मिलने और पुलवामा हमले को देखते हुए सैनिक की पत्नी ज्यादा परेशान हो गई थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ सैनिक के जाने की तारीख नजदीक आने के साथ ही उसने फांसी लगा ली।'
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »