19 Apr 2024, 19:19:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी और सऊदी शहजादे के बीच बैठक कल - आतंकवाद के...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 12:26PM | Updated Date: Feb 19 2019 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन के बीच बुधवार को यहां होने वाली बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर द्विपक्षीय वार्ता और सीमा पार आतंकवाद पर भारत के  रुख पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा पर देश की नजरें टिकी है। सूत्रों के मुताबिक सऊदी शहजादे मंगलवार की शाम दिल्ली पहुंचेंगे। मोदी तथा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बुधवार को उनकी बैठक होगी जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले सऊदी शहजादे एशियाई देशों की अपनी पहली सरकारी यात्रा पर रविवार को पाकिस्तान पहुंचे थे।
 
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन हमले के संदर्भ में इस बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी समूहों को समर्थन और बढ़ावा दिये जाने के मुद्दे पर बल दिया जायेगा। उन्होंने कहा, अप्रैल 2016 में श्री मोदी की सऊदी अरब यात्रा के दौरान  हमारे संबंध काफी मजबूत हुए।
 
उन्होंने यह भी कहा कि सऊदी शासक ने 14 फरवरी को पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमले की तीखी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा - पुलवामा हमले के बाद सऊदी शहजादे की पाकिस्तान यात्रा भारत के लिए कोई अचंभा नहीं है। मीडिया में सऊदी अरब द्वारा किये जाने वाले निवेश की रिपोर्टें हैं लेकिन अगर वे भारत में ऐसा करते हैं तो  यह केवल निवेश होगा और हमारी अर्थव्यवस्था को उबारने जैसे कोई बात नहीं  होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »