29 Mar 2024, 11:45:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाँच साल में नहीं आया कोई भूकंप : PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2019 7:49PM | Updated Date: Feb 13 2019 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वीं लोकसभा के अपने अंतिम भाषण में भी विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुये कहा कि पाँच साल में कोई भूकंप नहीं आया और कोई ‘हवाई जहाज’ लोकसभा की मार्यादा को छू नहीं पाया। अंतिम सत्र की अंतिम बैठक में बुधवार को मोदी ने धन्यवाद देते हुये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के भूकंप के कथन पर कटाक्ष करते हुये कहा, हम कभी-कभी सुनते थे कि भूकंप आयेगा।

पाँच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है और कोई भूकंप नहीं आया। राफेल विमान सौदे पर भी परोक्ष रूप से हमला करते हुये उन्होंने कहा, कभी हवाई जहाज भी उड़े। बड़े-बड़े लोगों ने हवाई जहाज उड़ाये। लेकिन, हमारे लोकतंत्र और लोकसभा की मार्यादा इतनी ऊँची है कि भूकंप को पचा गया और कोई हवाई जहाज उसकी ऊँचाई को छू नहीं पाया। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »