29 Mar 2024, 00:14:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस सांसद की कार ने तोड़ा संसद परिसर में लगा बैरिकेड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 2:56PM | Updated Date: Feb 12 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के नौवें दिन मंगलवार को एक कांग्रेस सांसद की कार ने संसद परिसर में लगे बैरिकेड को तोड़ दिया। इससे संसद में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसी दौरान टायर फटने की वजह से हल्का-सा धमाका हुआ, जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।
 
घटना के तुरंत बाद ही क्विक एक्शन टीम हरकत में आई और स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, गाड़ी जब टकराई तो ड्राइवर सीट का एयर बैग खुल गया। संसद के सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी को परिसर के अंदर आने दिया है। 
 
वहां पर संसद परिसर में ही गाड़ी की छानबीन और मरम्मत की जा रही है। बाद में पता चला कि यह कार कांग्रेस के मणिपुर से लोकसभा सांसद थोकचोम मेनिया की है। इस घटना के बाद से संसद की सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षाबल घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
 
गौरतलब है कि इस समय संसद का बजट सत्र चल रहा है, बजट सत्र 13 फरवरी तक चलना है। ऐसे में संसद की सुरक्षा काफी पुख्ता रहती है, इसके बावजूद इस प्रकार की घटना की बात सामने आने पर सुरक्षा गार्डों में हड़कंप मच गया। थो़ड़ी देर बाद ही पता चला है कि यह कार मणिपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद डॉ. ठोकचॉम मीन्या की है। सुरक्षा को लेकर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »