24 Apr 2024, 19:56:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज संसद में पेश होगी राफेल पर कैग की रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 10:11AM | Updated Date: Feb 12 2019 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राफेल डील पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने अपनी रिपोर्ट सोमवार को राष्ट्रपति को भेज दी है। आज (मंगलवार) कैग की रिपोर्ट संसद में रखी जा सकती है। बताया गया है कि कैग की जो रिपोर्ट संसद में रखी जा रही है, उसमें राफेल की कीमत का जिक्र नहीं है। कांग्रेस राफेल डील में भारी घपले का आरोप लगाते हुए लगातार सरकार पर हमलावर है तो सरकार की ओर से डील को पारदर्शी बताया जा रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक, कैग ने राफेल पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। जिसे राष्ट्रपति भवन भेज दिया गया है। कुछ हफ्ते पहले ही रक्षा मंत्रालय ने राफेल डील से जुड़े जवाब कैग को सौंपी थे, जिसमें खरीद प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई थीं।अब राष्ट्रपति भवन कैग की रिपोर्ट को लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चेयरमैन के पास भेजेगा। मौजूदा ससंद का सत्र अब दो दिन का ही बचा है। वर्तमान सत्र बुधवार को समाप्त हो रहा है।
 
वहीं नियंत्रक और महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि को लेकर भी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में टकराव की स्थिति है। कांग्रेस हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए राजीव महर्षि से 36 राफेल की खरीद के करार की ऑडिट प्रक्रिया से खुद को अलग कर लेने की बात कही है क्योंकि तत्कालीन वित्त सचिव के तौर पर वह इस वार्ता का हिस्सा थे। वहीं केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर झूठ के आधार पर संस्था पर आरोप लगाने की बात कही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »