29 Mar 2024, 20:25:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी का पीएम पर हमला, कहा - नरेंद्र मोदी डरपोक व्यक्ति है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2019 3:20PM | Updated Date: Feb 7 2019 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी डरपोक व्यक्ति है।' राहुल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी भाजपा और आरएसएस को हराएगी। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री केवल जोड़ने की बात कर सकता है तोड़ने की नहीं। भाजपा सोचती है कि वह देश से बड़ी है लेकिन तीन महीने बाद उसे पता चल जाएगा कि बड़ा कौन है। दिल्ली में एआईसीसी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'पीएम के चेहरे पर घबड़ाहट दिखाई देती है।
 
पीएम को पता चल गया है कि देश को बांटने से हिंदुस्तान पर राज नहीं किया जा सकता है। पांच साल पहले कहा जाता था नरेंद्र मोदी 15 साल राज करेंगे। भाजपा की प्रतिष्ठा समाप्त हो गई है। इस सरकार में किसान, मजदूर और गरीब परेशान हैं।' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भाजपा और आरएसएस को हराने जा रही है। ये देश किसी एक जाति, धर्म और भाषा का नहीं है। यह देश हिंदुस्तान का प्रत्येक व्यक्ति का है।' राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच का नहीं बल्कि चार इंच का है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »